तीन टुकड़ों में मिला बच्ची का शव, पुलिस कर रही है जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 2, 2024

तीन टुकड़ों में मिला बच्ची का शव, पुलिस कर रही है जांच

झारखंड धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगाडीह गांव की रहने वाली एक 2 साल की बच्ची का तीन टुकड़ों में बटा शव शनिवार को राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक पारंपरिक पूजा स्थल के पास मिलने से सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि वह 14 दिनों से लापता थी। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि जादू टोना के चक्कर में बच्ची की बलि दी गई है। बच्ची के परिजन और ग्रामीण उत्तेजित है। शनिवार को किसी ने सूचना दी की राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक  बच्ची का क्षत विक्षत शव पड़ा है। खबर जब फैली तो बच्ची के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने लाश की शिनाख्त की। शव के पास पूजा की सामग्री पाई गई है। बताया गया की हत्या से पहले बच्ची का मुंडन किया गया था।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad