अपना दल (एस)का जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 27, 2024

अपना दल (एस)का जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद।सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मेंहदीगंज स्थित जगवंती वाटिका में शनिवार को अपना दल एस द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा तथा गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर तथा सरदार पटेल तथा डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ,जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, डॉ महेंद्र सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह सोनू ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को माला पहनकर एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में पार्टी के जिला स्तर पदाधिकारियों द्वारा जुलूस के रूप में काफी संख्या में जन सैलाब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ,जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव डॉ महेंद्र सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह सोनू, प्रदेश सचिव अनीता पटेल, डॉ सुनीता पटेल, दिग्विजय यादव, राजकुमार वर्मा ,इमरान खान ,संजीव सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad