सेना के हवलदार की गोली लगने से मौत,जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 9, 2024

सेना के हवलदार की गोली लगने से मौत,जांच में जुटी पुलिस

                  

                         सांकेतिक तस्वीर 

झारखंड जमशेदपुर के नामकुम थाना क्षेत्र के खोजाटोली स्थित सैन्य छावनी में हवलदार करनैल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से तीन राइफलें भी बरामद की है। उन्हें तीन गोली लगी है।घटना को लेकर सेना के अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।करनैल सिंह 328 मीडियम रेजिमेंट के कोत प्रभारी थे। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को सैन्य अधिकारियों ने विमान से राजौरी स्थित पैतृक गांव भेंज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।सेना के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज आई,जिससे अफरा तफरी मच गई,अफसर और जवान घटना स्थल की तरफ भागे जहां कोत प्रभारी करनैल सिंह खून से लथपथ पड़े थे। गंभीर हालत में उन्हें नामकुम अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad