एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाल बांटी मिठाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 7, 2024

एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाल बांटी मिठाई

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने की सहमति बनने को लेकर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अखरी स्थित चौराहे पर  एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला गया।यह विजय जुलूस अमलेशपुर से शुभारंभ होकर अखरी चौराहा होते हुए पानी टंकी से होते हुए पुनः अवलेशपुर जाकर समाप्त हुआ। जिसके दौरान एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार  प्रधानमंत्री बनने की सहमति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। जुलूस के समापन पर मिठाई वितरण किया गया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया व हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविंद दास गुप्ता ,सुरेंद्र राजभर, नाथू सिंह पटेल, भानु प्रताप सिंह ,गौरव सिंह पटेल, राममिलन मौर्य ,सुधीर वर्मा उर्फ राजू, विनोद सिंह, विनोद सिंह, श्री प्रकाश पटेल, मल्लू, मिथिलेश सिंह ,दीपक सिंह, विजय पटेल, दिनेश यादव ,सुभाष पटेल, बादल पटेल, कुलदीप पटेल, राकेश सिंह, अखिलेश उपाध्याय, कुलदीप सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad