धमाके के बाद मची अफरातफरी,7 लोगों की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 7, 2024

धमाके के बाद मची अफरातफरी,7 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल बीरभूम जिले में कोयले की खदान में धमाका होने की वजह से सात लोगों की मौत बताई जा रही है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिस कोयला खदान में ब्लास्ट हुआ वह बीरभूमि जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि कोयला क्रशिंग के दौरान खदान में ब्लास्ट हुआ है।सूत्रों का कहना है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ है। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है। पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad