पुलिस की वर्दी में पकड़ी गई महिला,जानें फिर क्या हुआ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 10, 2024

पुलिस की वर्दी में पकड़ी गई महिला,जानें फिर क्या हुआ

                  

                          फोटो सांकेतिक 

देवरिया उत्तर प्रदेश जिले में एक फर्जी महिला दरोगा पकड़ी गई है। यह फर्जी महिला दरोगा पिछले 8 साल से खाकी वर्दी पहनकर भौकाल बनती थी। रिपोर्ट के अनुसार देवरिया की खामपार पुलिस ने भिंगारी बाजार से फर्जी महिला दरोगा को तब पकड़ा जब वह एक शख्स की बाइक पर पीछे बैठकर कहीं जा रही थी। पकड़ी गई महिला दरोगा वर्दी में थी। बाजार में तैनात एक पुलिस वाले ने वर्दी वाली को बाइक पर देखा तो उसे कुछ शक हुआ, उसने बाइक रोककर पूछताछ की और फिर देखते ही देखते पूरा मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को हिरासत में ले लिया। उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 8 सालों से वर्दी पहन कर घूमती है,वह खामपार थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। फर्जी महिला दरोगा के साथ एक व्यक्ति भी पकड़ा गया है जो बाइक से उसे लेकर जा रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। खामपार पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी वर्दी के दुरुपयोग का केस दर्ज कर लिया और महिला से बांड भरवा कर उसे छोड़ दिया। इस संबंध में खामपार के थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वर्दी जब्त कर ली गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad