रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 20, 2025

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के मिल्कीचक स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की शाम को लगभग 5:40 बजे रेलवे लाइन पार करते समय इलाहाबाद से वाराणसी जा रही ट्रेन की चपेट में आने से राजातालाब थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मोहन राम नामक 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी प्रभारी सुफियान खान ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। ग्राम प्रधान गौरा प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad