रक्षा मंत्री से मिलकर उठाई मांग,नक्शा किया भेंट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 22, 2025

रक्षा मंत्री से मिलकर उठाई मांग,नक्शा किया भेंट

 

चन्दौली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उनको "ऑपरेशन सिंदूर" के विजय पर लोक विद्यार्थी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामना और बधाई दी।साथ ही कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों के मानक एवं मान्यता के संबंध में हो रही समस्याओं को प्रदेश सरकार द्वारा समाधान कराने की मांग की गई और बाबा जागेश्वर नाथ धाम नेवाजगंज गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब का निर्माण कार्य करवाने के लिए भी मांग की गई। और हाथ से बनाए गये पूरे दृश्य का नक्शा भेंट किया गया। इन दोनों मांग को पूरा करने के लिए रक्षा मंत्री ने अपने प्रमुख सचिव को बुलाकर उनके द्वारा ही उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित मंत्री एवं प्रमुख सचिवों को सूचित करने के लिए त्वरित निर्देशित किया गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह, पारस सिंह, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, औरंगजेब खान, शिवशरण विश्वकर्मा, अमित कुमार पांडे,पंकज कुमार यादव, डॉक्टर अरुण कांत मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad