भास्करा तालाब में उतराया मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 24, 2025

भास्करा तालाब में उतराया मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्करा तालाब में मंगलवार को पानी में उतराया हुआ लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। उक्त मृतक व्यक्ति की दोनों आंखे गायब थी।स्थानीय लोगों ने आशंका जताया की तालाब की मछलियां आंख खा गई होगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने तालाब पर जुटे लोगों से उक्त शव का शिनाख्त कराने की बहुत काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तालाब में इस प्रकार की घटना विगत कई वर्षों से चली आ रही है।पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad