शिक्षा व आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज-आर पी गौतम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 26, 2025

शिक्षा व आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज-आर पी गौतम

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।बीरभानपुर स्थित लान में अपना दल एस प्रदेश सचिव एवं आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार पटेल की अध्यक्षता में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अपना दल एस पार्टी द्वारा महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष आर पी गौतम तथा विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल, प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनका जन्म जयंती मनाया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज शिक्षा व आरक्षण के जनक थे। इन्होंने समाज में फैली बुराइयों तथा कुरीतियों को खत्म करने के लिए बहुत ही सराहनीय प्रयास किया तथा पिछड़ों व वंचितों को आरक्षण देकर उनको समाज के मुख्य धारा में लाकर उनका जीवन सुधारने में बहुत बड़ा योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर पटेल प्रदेश सचिव तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयप्रकाश वर्मा, श्याम नारायण पटेल, अजीत पटेल, डॉक्टर नरेंद्र पटेल, इंद्रजीत पटेल, राजेंद्र पटेल ,राम प्रकाश पटेल, वाल्मीकि पटेल,राजकुमार पटेल, डॉ संदीप पटेल, सुभाष प्रजापति, रविंद्र पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad