मोहनसराय चौराहे पर वाराणसी प्रयागराज मार्ग पर लगा भीषण जाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 23, 2025

मोहनसराय चौराहे पर वाराणसी प्रयागराज मार्ग पर लगा भीषण जाम

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर बुधवार को सुबह से ही वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली रोड पर भीषण जाम लगने से दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे स्कूल वाहन, एम्बुलेंस,यात्री बस तथा वाराणसी कामकाज के लिए जाने वाले लेबर मजदूर, राजातालाब सब्जी मंडी आने जाने वाले व्यापारी व किसान, स्कूल के बच्चे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद  थोड़ी दूरी पर बगल में ही हाईवे ओवर ब्रिज के पास ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी तथा ट्रैफिक पुलिस उक्त जाम छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई। जिससे वाहनों तथा राहगीरों को आवागमन हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad