रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे राजातालाब में मंगलवार को दोपहर में एक राहगीर महिला से सोने का बिस्किट दिए जाने के बहाने सोने का चेन ले लिया। बताया गया कि झांसे में आयी उक्त महिला लंका थाना क्षेत्र निवासनी पूनम सिंह पत्नी स्वर्गीय जयप्रकाश सिंह अपने मायके जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार जा रही थी। दोपहर बाद राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे पहुंची थी कि एक आदमी उनके पास आकर ऑटो का किराया पूछने लगा। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसके एक साथी के पास दो सोने के बिस्किट है। एक मैं ले रहा हूं एक आप ले लीजिए।सोने की चेन बदले में आप दे दीजिए। पूनम सिंह उस अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ गयी और अपना सोने का चेन निकाल कर दे दी। उस अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इन्हें सोने का कथित बिस्किट भी दिया गया। पूनम को लगा कि यह नकली है तो उन्होंने उसे वापस कर दिया और अपना चेन वापस करने को बोली। अज्ञात व्यक्ति ने पॉलिथीन में लपेटकर सोने का चैन वापस कर दिया, जब उन्होंने उसे खोला तो वह दूसरी चेन थी जो नकली थी।इस बीच दोनों अज्ञात व्यक्ति वहां से निकल गए । पूनम ने बताया कि दोनों अज्ञात व्यक्ति एक बाइक से थे और वह उन्हें झांसे में लेकर ऐसा कृत्य कर डाले। जिसकी लिखित शिकायत भुक्त भोगी पूनम देवी ने राजातालाब पुलिस को दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन उक्त दोनों उचक्कों का पता नहीं लग सका।
No comments:
Post a Comment