रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक केंद्र राजस्व सुशासन विभाग तथा पूर्व डीआईजी राजस्व सच्चिदानंद राय का वाराणसी आगमन पर भीमचंडी में स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सच्चिदानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को समृद्धशाली बनाने की ओर अग्रसर है। कहा कि अपनी लोकप्रियता के कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी राज्यों में जनता की पसंद बन रही है। जनता के दिए गए अपार समर्थन के कारण प्रदेश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बना रही है। कहा कि भारती जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी योजनाएं पहुंचाने में सफल रही है। पार्टी कथनी और करने में फर्क नहीं करती है। कहां की इस पार्टी में कार्यकर्ता अपने बलबूते और सेवा के आधार पर पद प्राप्त करता है। स्वागत समारोह को डॉक्टर ठाकुर प्रसाद सिंह,प्रणय कुमार सिंह,एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। स्वागत समारोह में पार्टी से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment