सपा प्रमुख ने कहा सभी गठबंधन साझेदारों को एकजुट करने के होंगे प्रयास! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 14, 2025

सपा प्रमुख ने कहा सभी गठबंधन साझेदारों को एकजुट करने के होंगे प्रयास!

                             फाइल फोटो 

नई दिल्ली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ संबंध जारी रखेगी और सभी गठबंधन सहयोगियों को एक साथ लाने के प्रयास किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार सपा प्रमुख ने एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पनरीक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मैपिंग ऐप के माध्यम से वोट हटाना चाहती है। अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया की मैपिंग ऐप उस कंपनी द्वारा विकसित किया गया था जिसने चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा को चंदा दिया था। अखिलेश यादव ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन चलते रहेंगे और इंडिया गठबंधन के साझेदारों को एकजुट करने के प्रयास करेंगे। उनकी यह टिप्पणी इस मायने में अहम है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन में दरारें उभर आई हैं और वह जल्द ही बिखर जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad