सीआरसी वाराणसी द्वारा आयोजित शिविर में वृद्धजनों की हुई जांच,परामर्श व आकलन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 3, 2026

सीआरसी वाराणसी द्वारा आयोजित शिविर में वृद्धजनों की हुई जांच,परामर्श व आकलन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके) वाराणसी के सहयोग तथा सीआरसी, वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को मुमुक्षु भवन, वृद्धाश्रम, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जाँच सह आकलन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान नमो नारायण पाठक, सहायक प्राध्यापक (विशेष शिक्षा),आशीष पाराशर, लेक्चरर (फिजियोथेरेपी), अवनीश सिंह (पी एंड ओ), अनिल आदि सीआरसी एवं पीएमडी के विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित वृद्धजनों की फिजियोथेरेपी जाँच, कार्यात्मक आकलन तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र वृद्धजनों की पहचान कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हेतु चिन्हांकन किया गया। सीआरसी के डायरेक्टर ने आशीष कुमार झा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को आवश्यक पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना, उनकी कार्यात्मक क्षमता में सुधार करना तथा सहायक उपकरणों के माध्यम से उन्हें स्वावलंबी एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad