द्विवेदी प्राईवेट आई०टी०आई० परिसर में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 16, 2026

द्विवेदी प्राईवेट आई०टी०आई० परिसर में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेला

                       

चन्दौली,उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत निदेशक, सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक 17/ई-2/ उ०प्र०रो०मि० / ओवरसीज / प्लेसमेंट / 2025 दिनांक 21.01.2026 के निर्देश एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चन्दौली के द्वारा 18 मार्च, 2026 को द्वितीय एकदिवसीय वृहद रोजगार मेला द्विवेदी प्राईवेट आई०टी०आई० परिसर अहिरौरा रोड चकिया, चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेले में ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों तरह से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन उपरान्त पोर्टल पर ही उन्हें मेले सम्बन्धित सूचना प्रदर्शित होगी तदोपरान्त इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में डी सेट्स, फैम इण्डिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राईव इलेक्ट्रानिक्स, वेलांगी कनेक्टीविटि प्रा०लि०, इन्कोफिक्स, जूपिटर लेमिनेटर्स, लावा इण्टरनेशनल, अशोक लीलैण्ड, सुब्रोस लिमिटेड, एस०आई०एस० (सेक्योरिटी गार्ड), स्किल इण्डिया इंटरनेशनल (एस०आई०आई०सी०), पेरीग्रीन सिक्योरिटी गार्ड, विजन एच० आर० सर्विसेज (अमेजन एवं फ्लिपकार्ट हेतु) सहित कुल 40 से अधिक नियोजकों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर जॉब ऑफर किया जायेगा। साथ ही अनुरोध है कि मेले में भाग लेने वाले समस्त अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा व चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रातः 10.00 बजे आयोजन स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।


नोटः- शैक्षिक योग्यता आई०टी०आई० एवं कौशल विकास हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा और मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad