जैविक खेती और गाय पालन से होगी नई हरित क्रांति - आयुष राज्यमंत्री - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 16, 2026

जैविक खेती और गाय पालन से होगी नई हरित क्रांति - आयुष राज्यमंत्री

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। कृषि विज्ञान केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव का समापन पर मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने कहा कि जैविक खेती और गाय पालन से किसानों की आय दो गुना होगी और प्राणघातक बीमारियों से बचाव होगा। विशिष्ट अतिथि जैविक खेती के सलाहकार प्रकाश सिंह रघुवंशी ने जैविक खेती के लिए देशी गाय का पालन जरूरी बताया।देशी गाय के घी, दूध, दही से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, और गाय के गोबर, गौमूत्र से जैविक खाद बनाकर जैविक खाद का उत्पादन होगा। पद्मश्री सुभाष पालेकर ने प्राकृतिक खेती व जैविक खेती और गाय पालन के लिए आह्वान किया।कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए किसानों ने भाग लिया और जैविक खेती के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad