थानों पर गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 14, 2026

थानों पर गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित

 

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित दरों एवं नियमों के अनुसार ही की जाए तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता न होने पाए। साथ ही गैस सिलेंडर के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया।साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की अफवाह फैलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें तथा उपभोक्ताओं को सही एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad