रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय जख्खिनी के प्राचार्य संतोष सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी आनंद सिंह के नेतृत्व में नरसड़ा ग्राम सभा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर सकुशल संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने नरसड़ा गांव में स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली। गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता के बारे में जागरुक करते हुए गांव के गालियों तथा सड़कों सहित आसपास साफ सफाई कर श्रमदान किया। शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह ने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जब स्वयं सेवक समाज से जुड़ता है तब वह सामाजिक मूल्यों का आत्मसात करता है। प्राचार्य डॉक्टर संतोष सिंह ने कुशलता पूर्वक शिविर को संपन्न कराने वाले प्रतिभागी सभी स्वयंसेवको की सराहना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका रितु मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदिनी मौर्य ने किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश दुबे ,योगेश चंद पटेल, प्रोफेसर कैरोकान्त उजाला डॉक्टर अवनीश चंद्र, डॉक्टर कैलाश राम पुरुषोत्तम सिन्हा,राजेंद्र यादव राजन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment