मारपीट प्रकरण में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2026

मारपीट प्रकरण में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

 

चन्दौली सोशल मीडिया के माध्यम से थाना इलिया क्षेत्रांतर्गत एक प्रकरण संज्ञान में आया था,जिसमें ग्राम बिशुनपुरवा में 12 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना में अभियोग दर्ज न किए जाने के आरोप लगाए गए थे ।उक्त प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रथम दृष्टया थाना स्तर पर लापरवाही परिलक्षित हुई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पूर्व में ही समस्त थानाध्यक्षों की बैठक लेकर मारपीट जैसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एवं उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।इसके बावजूद थाना इलिया द्वारा उक्त प्रकरण में विलंब से एवं अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाना संज्ञान में आया है, जिसे गंभीरता से लिया गया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चकिया को निर्देशित किया गया है कि थाना प्रभारी इलिया एवं संबंधित हल्का इंचार्ज की भूमिका की जांच कर 02 दिवस के भीतर आख्या प्रस्तुत करें। आख्या प्राप्त होने के उपरांत संबंधित के विरुद्ध आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जाएगी।साथ ही, प्रकरण में सुसंगत धाराएं बढ़ाने हेतु भी निर्देशित किया गया है, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि मारपीट सहित सभी संवेदनशील प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाए। किसी भी दशा में धाराओं का न्यूनीकरण न किया जाय।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad