चकिया चन्दौली भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनर तले उप जिला अधिकारी परिसर में नारे लगाकर ग्रेटर नोएडा के श्रमिकों की मांग का समर्थन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया और मांग किया गया कि 300 से ज्यादा बंद श्रमिकों को फौरन रिहा किया जाए,उनके ऊपर रासूका या अन्य फर्जी मुकदमें लगाना बंद किया जाए,चार लेबर कोड को रद्द किया जाए, काम का दिन 8 घंटे रखा जाए, दैनिक मजदूरी कम से कम₹1000 निर्धारित किया जाए आदि सवालों को लेकर सीटू द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया गया। 
इस जुलूस,सभा में सी पी आई एम के नेता परमानंद मौर्य,लालचंद सिंह एडवोकेट, राजेंद्र यादव, नंदलाल, रामविलास विश्वकर्मा, शत्रुघ्न चौहान,बड़े लाल, काशी बिंद,जुम्मन खान, धर्मराज साहनी, कन्हैया लाल आदि लोग मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपते वक्त मांग किया कि अभिव्यक्त की आजादी और मजदूरों के जायज सवालों को कुचला नहीं जा सकता, माकपा श्रमिकों के आंदोलन के साथ है और उनके संघर्षों को कुचलने पर बड़ा आंदोलन करेगी।और चंदौली में भी कई सीआईटीयू के नेता रामप्यारे,महानंद को हाउस अरेस्ट के कार्रवाई कि निंदा की गई।

No comments:
Post a Comment