कपड़े की दुकान व कोल्ड ड्रिंक गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2026

कपड़े की दुकान व कोल्ड ड्रिंक गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी राजातालाब। कचनार राजातालाब स्थित जख्खिनी रोड पर स्थित तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर अनिल गुप्ता के कोलकाता फैशन नामक कपड़े की दुकान तथा बाबू केसरी व संदीप केसरी के कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में गुरुवार को  सुबह लगभग 10:30 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख व नष्ट हो गया। जिसके दौरान तेज लपटे और धुएं के साथ आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले लिया। जिसको देखकर बिल्डिंग में रहने वाले किरायेदारों तथा आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बिल्डिंग में विकराल आग और धुएं को देखकर उसमें रहने वाले किराएदार अपनी जान बचाने के लिए चीखते चिल्लाते हुए बिल्डिंग के ऊपरी छत पर पहुंच गये और मदद की गुहार लगाने लगे।घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार, डीसीपी नीतू कद्दान, एडीसीपी नृपेंद्र, एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी दयाराम सहित जिले के उच्च अधिकारी ने घटना का निरीक्षण किया और उन्होंने फायर ब्रिगेड के जवानों से स्थिति को जल्द नियंत्रण में करने हेतु निर्देशित किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची थी।फायर ब्रिगेड के जवानों ने तथा बिल्डिंग से सटे अपने मकान पर राजकुमार गुप्ता ने भी सीढ़ी लगाकर मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।उस दौरान बड़े ही मशक्कत के साथ लगभग 3 घंटा में स्थानीय लोगों की 

मदद से फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा आग पर काबू पाया गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल आदि जनप्रतिनिधियों ने घटना के बारे में जानकारी ली और उपस्थित उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार सहित उच्च अधिकारियों से घटना की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने हेतु निर्देशित किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बारे में तुरंत सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब दो घंटा बाद मौके पर पहुंची जिसके कारण आग विकराल रूप ले लिया। लोगों का कहना था कि समय से फायर ब्रिगेड पहुंच गया होता तो इतना बड़ा नुकसान नहीं हो पाता।इस दौरान राजातालाब जख्खिनी मार्ग को प्रशासन द्वारा बेरिकेटिंग कर दोनों तरफ से आवागमन बंद कर दिया गया था जो स्थिति सामान्य होने पर आवागमन चालू हुआ।मिली जानकारी के अनुसार राजातालाब कचनार में श्याम सुंदर गुप्ता व मनोज कुमार गुप्ता रुपचंद के तीन मंजिला कटरे मे अडंर ग्राउंड व प्रथम तल पर दुकान द्वितीय व तृतीय तल पर किरायेदार रहते है। जिसमें दूसरे मंजिल पर श्याम सुंदर के बेटे अनिल गुप्ता का कोलकाता फैशन नामक कपड़े की दुकान है जो कुछ दिनों से बंद रहती थी। स्थानीय लोगो ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा था तब तक आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। वही मकान मे रह रहे किरायेदार फंस गये और छत पर जाकर शोर मचाने लगे ।स्थानीय आशीष जायसवाल, राजकुमार गुप्ता,रहीम हाशमी, अनिल मोदनवाल, विशाल पटेल, बब्बू पटेल ने दौड़कर विद्युत उपकेन्द्र राजातालाब से सीढ़ी लेकर आये और राजकुमार अपने सटे मकान से बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर फंसे आठ लोगों को सुरक्षित उतारा जिसमे एक माह की लाड़ो,आर्यन4 वर्ष,साक्षी 9वर्ष, पक्षी 3वर्ष को सुरक्षित उतारा गया।चार गैस सिलेंडर भी बाहर निकाला गया। ठंडा का गोदाम बाबू केशरी, संदीप केशरी का है।आग लगने से 10 लाख का कोल्डड्रिंक जलकर राख हो गया। कपड़े की दुकान मे लगभग 20 लाख के कपड़े जलकर राख हो गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad