महाविद्यालय के संरक्षक की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष एक छात्रा को नि:शुल्क शिक्षा देने हेतु की हुई घोषणा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 29, 2026

महाविद्यालय के संरक्षक की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष एक छात्रा को नि:शुल्क शिक्षा देने हेतु की हुई घोषणा

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी रोहनिया। बीएनएस महिला महाविद्यालय अखरी में प्राचार्य आशुतोष विश्वकर्मा की देखरेख में महाविद्यालय के संरक्षक स्वर्गीय रामनरेश सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गयी। जिसके दौरान प्रबंधक संदीप सिंह तथा उप प्रबंधक शमशेर सिंह ने महाविद्यालय के संरक्षक स्वर्गीय रामनरेश सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में संरक्षक की पुण्यतिथि पर उनके याद में कॉलेज के प्रबंधक ने हर वर्ष मध्यम वर्ग से आने वाली एक छात्रा को तीन वर्ष तक नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए घोषणा किया तथा महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह,उपप्रबंधक शमशेर सिंह, प्राचार्य आशुतोष विश्वकर्मा,मनीष सिंह, सत्येंद्र सिंह,डॉ.पंकज कुमार,डॉ.रितु सिंह, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. विभा सिंह,डॉ.दिव्या श्रीवास्तव,श्रद्धा केसरी, डॉ. प्रगति विश्वकर्मा, मंजीत तिवारी, उमेश यादव, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी, सुधीर यादव, जयप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, अशोक कुमार पटेल इत्यादि शिक्षक गण व छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad