पशुओं को लू से बचने हेतु गौशाला में किए गए पर्याप्त इंतजाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 23, 2026

पशुओं को लू से बचने हेतु गौशाला में किए गए पर्याप्त इंतजाम

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में सिर्फ दो गौशाला है जो एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव परमपुर तथा दूसरा सजोई गांव में है। लू से बचाव हेतु खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव समय-समय पर उक्त दोनों गौशालाओं का निरीक्षण किया करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लू से कोई भी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है।लू से बचाव के लिए ग्रीन मेट लगा हुआ है।गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चुनी, चोकर, साइलेज और हरा चरा उपलब्ध है।पशु चिकित्सक समय-समय पर आते हैं तथा पशुधन प्रसार अधिकारी प्रतिदिन आकर पशुओं की देखभाल तथा आवश्यक चिकित्सा करते हैं।साफ सफाई की व्यवस्था ठीक है गोबर के लिए वर्मी कंपोस्ट बना हुआ है। गोशाला में सबमर्सिबल लगा हुआ है,लू से बचने के लिए सुबह शाम पशुओं को नहलाया जाता है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad