अधिकारियों के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार
चंदौली जनपद की बबुरी व स्वाट सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक मैन्युअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्य के आधार पर चेकिंग के दौरान अशोक इंटर कॉलेज के पास निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को नहर पुलिया के पास से संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान चकिया की ओर से एक पुरानी सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप संख्या सीजी 10 सी 39 22 को रोका गया। उक्त पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमें रखे कार्टून के नीचे चार प्लास्टिक की बोरियों में पैक किया हुआ अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 25-25 पैकेट पाए गए। इस प्रकार चारों बोरियों से कुल 100 पैकेटों में 103.400 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 44/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य से सस्ते दामों पर गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और वाराणसी जनपद में ऊंचे दामों पर भेजते थे, इस अवैध कारोबार के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम शत्रुघ्न चौहान पुत्र भारत चौहान तथा शिव प्रधान पुत्र सोनाधार प्रधान निवासी ग्राम सरिया थाना सरिया जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ बताया है।गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध विभूति नारायण राय, उप निरीक्षक अजय कुमार यादव,हेड कांस्टेबल रत्नेश पांडे, तथा कांस्टेबल विशाल गिरी शामिल थे। वहीं स्वाट सर्विलांस टीम में निरीक्षक रामजनम यादव प्रभारी स्वाट, उप निरीक्षक आशीष मिश्रा प्रभारी सर्विलांस, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव तथा कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे।

No comments:
Post a Comment