अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 29, 2026

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी की बौछार कर आग बुझाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक वीरेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी भरतीपुर रामपुर थाना बड़ागांव उनकी फैक्ट्री जगतपुर गांव में अंडा के कार्टून बनाने की फैक्ट्री है,फैक्ट्री के केयर टेकर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5 बजे के आसपास आग की लपटे उठने लगी जिसकी सूचना 112 पुलिस कंट्रोल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को मैंने दी। कुछ देर बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां आकर आग बुझाने का कार्य किया। इसके पहले अगल-बगल के ग्रामीणों ने अपने समरसेबल की पाइप लाइन के माध्यम से आग पर काफी नियंत्रण पा लिया था। केयरटेकर ने बताया कि अनुमानित कीमत लाखों की क्षति हुई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad