यूपी बोर्ड में हाई स्कूल की छात्रा अंशिका यादव ने जिले में पाया दूसरा स्थान, बढ़ाया सबका मान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 23, 2026

यूपी बोर्ड में हाई स्कूल की छात्रा अंशिका यादव ने जिले में पाया दूसरा स्थान, बढ़ाया सबका मान

शिक्षक की पुत्री दीक्षा पाल ने जिले में प्राप्त किया दसवां स्थान 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी राजातालाब श्रद्धा इंटर कॉलेज राजातालाब कचनार की यूपी बोर्ड में हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका यादव गांव की रहने वाली है,उसके माता-पिता कृष्ण कुमार यादव और सुमन यादव इस उपलब्धि पर खुश हैं। अंशिका ने 96% अंक प्राप्त करके यह स्थान प्राप्त किया है।अंशिका यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है।इसके अलावा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली दीक्षा पाल शिक्षक की पुत्री हैं,दीक्षा पाल गांव चित्तापुर राजातालाब की निवासी हैं। उन्होंने जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक पिता और गृहिणी माता की संतान दीक्षा पाल ने भी इसका श्रेय अपने परिवार के लोगों को और गुरुओं को दिया है। दीक्षा पाल भविष्य में नीट की परीक्षा में शामिल होकर चिकित्सक बनना चाहती हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad