वैवाहिक कार्यक्रम में उखड़े टेंट,विद्युत आपूर्ति ठप
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम को तेज हवा व गरज चमक के साथ आई आंधी पानी से कहीं पेड़ उखड़ गए तो कही बिजली का तार व खंभे सहित गिर गए,टीनशेड उड़े, शादी के लिए लगाए गए टेंट भी उखड़ गए तथा विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी। आंधी तूफान के दौरान राजातालाब कचनार स्थित जंसा रोड पर विशाल काय नीम का पेड़ गिरने से राहगीरों का आवागमन बाधित हो गया तथा बिजली का तार टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। मोहन सराय तथा मिल्कीचक स्थित अदलपुरा मार्ग पर जगह-जगह पेड़ भी गिर गये। मिल्कीचक यादव बस्ती में सुदीन यादव की पुत्री की शादी में लगे टेंट भी उखड़ गए व बिजली व्यवस्था गिरकर पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया जिससे वैवाहिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो गया।

No comments:
Post a Comment