रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों के संविदा कर्मियों की ठठरा उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर,रिवेन्यू व शटडाउन के संबंध में एक आवश्यक बैठक की गयी। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस, जून माह का रिवेन्यू टारगेट, सेफ्टी उपकरणों के इस्तेमाल और शटडाउन लेकर सुरक्षित कार्य करने की जानकारी दी गयी।लाइनमैन और स्टाफ को सुरक्षा मानकों के पालन पर प्रशिक्षण दिया गया।अंत में सभी कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों का नियमित प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार यादव,अवर अभियंता अखिलेश यादव और अवर अभियंता विनम्र पटेल मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment