मिल्कीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि ने किया पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 5, 2026

मिल्कीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि ने किया पौधारोपण

  

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी राजातालाब।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजातालाब मंडल अध्यक्ष  सुजीत पाल के नेतृत्व में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिल्कीपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम में सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि रामविलास पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा मण्डल अध्यक्ष राजातालाब सुजीत कुमार पाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रेम शंकर पाठक, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री चंद्रभान, जिला कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर सिंह पटेल, भाजपा नेता मातीवर सिंह, मण्डल मंत्री प्रभु राजभर, कार्यक्रम संयोजक राहुल पटेल समेत राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. राजदेव मौर्य, प्रकाश उपाध्याय, राजनाथ विश्वकर्मा, विशाल पाठक, बलिकरन बिंद, अमरनाथ पटेल, राजेंद्र यादव, डॉ. गोपीचंद वर्मा, मेवालाल पटेल, मंगला पटेल, दिलीप पटेल, शैलेश पटेल सहित मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad