खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 5, 2026

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा संचालित "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत लेदुवाई गांव में किसानों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के कम उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।किसानों एवं ग्रामवासियों के बीच ट्राइकोडर्मा, एनपीके कंसोर्टिया सहित जैविक कृषि उत्पादों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।इस दौरान मुख्य रूप से वैज्ञानिक डॉ. के.के. पाण्डेय  एवं डॉ. विद्या सागर, डॉ. मनीष पाण्डेय  (कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी) तथा कृषि विभाग से अमित सिंह उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad