चारपाई पर रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 6, 2026

चारपाई पर रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

चकिया चंदौली कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव चारपाई पर रक्त रंजित हालत में पाए जाने से हड़कंप गया। युवक की पहचान बृजेश यादव उर्फ बेचई 35 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उक्त व्यक्ति रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर सोने चले गए थे,शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad