बीएचयू को हरा भरा बनाने हेतु एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 6, 2026

बीएचयू को हरा भरा बनाने हेतु एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी  के निर्देशन में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की बगिया को सुशोभित करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से ही पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के अगुवाई तथा हॉर्टिकल्चर इंचार्ज अश्वनी देशवाल की देखरेख में विगत दो दिन में छायादार एवं फलदार के साथ-साथ सुंदर रंग-बिरंगे फूल पत्ते वाले कुल 1500 पौधे लगाए गए।हार्टिकल्चर इंचार्ज अश्वनी देशवाल ने बताया बीएचयू के संपूर्ण परिसर को हरा भरा बनाने के लिए मौल श्री, गंधराज, सावनी,टिकोमा अमला लाइन में आम के पौधे इमिलिया लाइन में इमली के पौधे महुअवा लाइन में महुआ के पौधे लगाए गए। इस माह के अन्त तक 2000 पौधे और लगाये जायेंगे। पौधारोपण के दौरान पर्यावरण विद अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छ पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई।इस दौरान सृजन सामाजिक विकास न्यास के उपाध्यक्ष कपीन्द्र तिवारी , मनोज कुमार सिंह, श्री कान्त पांडेय,संत प्रकाशानन्द जी,रबिदास आश्रम से आये हुए संत भगवानदास सहित उद्यान विभाग की टीम उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad