चंदौली के विभिन्न ब्लॉकों में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कृषि कैंप आयोजित, किसानों को बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 30, 2026

चंदौली के विभिन्न ब्लॉकों में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कृषि कैंप आयोजित, किसानों को बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

 

चन्दौली किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने और भूमि की सेहत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज जिले के विभिन्न ब्लॉकों में "खेत बचाओ अभियान एवं किसान क्रेडिट कार्ड" के अंतर्गत विशेष कृषि कैंपों का आयोजन किया गया। इस अभियान के जरिए किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।जिले के तीन ब्लॉकों के गांवों में कैंपों का आयोजन किया गया।धानापुर ब्लॉक का दिया गाँव,चहनिया ब्लॉक का कॉवर गाँव, शहाबगंज ब्लॉक का बडोंव गाँव।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक, कृषि और बैंकिंग विभाग के आला अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से एलडीएम (LDM) चंदौली आशीष कुमार, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आरएबीडी (RABD) अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, कृषि विभाग के अधिकारीगण तथा विभिन्न बैंक शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।आयोजित कैंपों में पहुंचे किसानों को विशेषज्ञों और अधिकारियों द्वारा किसानों को अपनी जमीन की उपजाऊ क्षमता (उर्वरा शक्ति) को लंबे समय तक बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया गया। केसीसी के फायदे और इसके जरिए मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। कैंप के दौरान ही पात्र किसानों को ऋण (लोन) की मंजूरी देते हुए मौके पर ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad