रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, भैरवतालाब में मंगलवार को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. सुमन लता देवी ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। जिसके दौरान कॉलेज के प्रबंधक सुशील सिंह तोयज सहित सभी अध्यापकों ने डॉ. सुमन लता को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक व शिक्षकों ने आशा व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में कॉलेज नई ऊंचाइयों को छुएगा और शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा। पदभार ग्रहण के दौरान कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल रहा।इस अवसर पर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह उर्फ तोयज, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, डॉ. दीपक कुमार मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ सुशील दुबे, डॉ रणधीर सिंह ,डॉ के एस पाठक, डॉ नरेंद्र राय सहित कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment