जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 10, 2026

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

 

चन्दौली शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जनसुनवाई में राजस्व, विद्युत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, भूमि विवाद, अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। 

जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से समयानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad