रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवापुरी विधानसभा के भीमचंडी गांव स्थित मां भीमचंडी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय व जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। "विकसित भारत-2047" का संकल्प साकार हो रहा है। बाद में आराजीलाइन सीएचसी पर मरीजों में फल वितरित कर कुशलक्षेम जाना गया।कार्यक्रम में प्रवीण सिंह गौतम, संदीप सिंह 'मिंटू', अरविंद सिंह पटेल, अदिति सिंह पटेल, अभिषेक दूबे समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment