रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र जंसा पर शुक्रवार को रोहनिया विधायक डा.सुनील पटेल ने यूपी एग्री योजना अंतर्गत चयनित किसानों को निशुल्क धान, ढैंचा एवं मिश्रित हरी खाद का बीज वितरण किया।विधायक सुनील पटेल ने खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों से संतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने तथा हरी खाद की फसल की समय से बुवाई करने तथा फसल चक्र अपनाने की अपील की।उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने विधायक व किसानों के साथ पौधारोपण किया।यूपी एग्रीज परियोजना के डीपीएम बी के राव के द्वारा परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और बताया गया कि यह योजना विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जा रही है इसमें 5 वर्षों तक किसान भाइयों का विभिन्न स्तर पर बहुमुखी विकास किया जाएगा जिससे कि किसान भाई आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही साथ किसान भाइयों से अपील किया कि धान एवं ढैंचा का बीज जो ले जा रहे हैं उसकी बुवाई समय से कर दें अब विलंब करने पर उत्पादन में गिरावट आएगी।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि व अन्य कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment