विधायक ने पंजाब एंड सिंध बैंक के नई शाखा का किया उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 25, 2026

विधायक ने पंजाब एंड सिंध बैंक के नई शाखा का किया उद्घाटन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब स्थित पावर हाउस के पास भारत सरकार का उपक्रम पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा का उद्घाटन  मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक कमल नयन, मुख्य प्रबंधक संजय दास, मुख्य प्रबंधक मोहित सक्सेना एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।शाखा प्रबंधक अनुपम ओझा ने बताया कि नई शाखा खुलने से राजातालाब व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, ऋण सुविधा, जमा योजनाओं सहित सभी अत्याधुनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रबंधक रिशु मिश्रा, बृजेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, श्याम जी यादव, रिंकू सिंह, मनीष गुप्ता, अनूप सिंह,चंद्रकांत, अच्छेलाल पाल, बृजमोहन केसरी ईत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad