धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 6, 2026

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। विधानसभा रोहनिया क्षेत्र के विकास की गति को नई दिशा देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने ग्राम मुड़ादेव स्थित प्रसिद्ध मुंडेश्वर महादेव मंदिर के सृजन एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास किया।वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास किया जाएगा। इसे क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया के समग्र विकास के साथ धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होगा।स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और आस्था को मजबूती देने वाला कदम बताया। मंदिर के सुंदरीकरण के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से राजेंद्र प्रसाद पटेल जिला अध्यक्ष , राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव ,राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, राष्ट्रीय सचिव दिव्यांशु पटेल, राष्ट्रीय सचिव आनंद प्रकाश पटेल, राष्ट्रीय सचिव उदय प्रताप प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू, प्रदेश सचिव महिला मंच रीना वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा गोपाल सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल, डॉक्टर प्रेम पटेल, दिनेश पटेल सहित सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad