रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 मेगा क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष सिंह ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैलाश राम ने स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया और मेगा क्विज की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं को इस पोर्टल से जोड़ना है। युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, यह पोर्टल युवाओं को एक मंच पर जोड़कर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सराहनीय कदम है। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया और क्विज में प्रतिभाग की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष सिंह ने युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राध्यापक वेद प्रकाश गुप्ता और डॉ. आनंद सिंह उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment