हल्दी और दूब की कूची से बच्चों ने बनाई गणेश जी की अनोखी पेंटिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 15, 2026

हल्दी और दूब की कूची से बच्चों ने बनाई गणेश जी की अनोखी पेंटिंग

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के नरसड़ा जक्खिनी स्थित वेदान्ता पब्लिक स्कूल में प्रबोधिनी फाउंडेशन के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुद्ध हल्दी और दूब की कूची से अनोखी चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुद्धि, विवेक और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की थीम पर हुई इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा के 55 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पत्थर के सिलबट्टे पर पिसी शुद्ध हल्दी से तैयार हर्बल रंग और दूब की कूची से गणेश जी के चित्रों में रंग भरे, जिसे देखकर सभी भावविभोर हो गए। कार्यक्रम संयोजक श्रेया राय ने कहा कि सनातन धर्म का मूल प्रकृति आधारित है, लेकिन आज रासायनिक पदार्थों के उपयोग से शुद्धता पर आघात हो रहा है, इसलिए बच्चों के माध्यम से प्राकृतिक वस्तुओं के उपयोग और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम शिवम बिंद, द्वितीय कृष्णा राय, तृतीय अंशिका यादव, चतुर्थ शिवांगी मिश्रा और पंचम शुभम रहे। विजेताओं को आयुर्वेदिक पौधे, आंवले का मुरब्बा और कॉपी-पेंसिल देकर सम्मानित किया गया, शेष 50 बच्चों को पौधे और कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन विनय शंकर राय ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad