चन्दौली उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगन राज सिंह के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 29 अक्टूबर को चेकिंग व गश्त के दौरान मानसनगर कालोनी स्थित इण्डेन गैस गोदाम के पास से सेंध काटकर गैस सिलेण्डर चोरी कर रहे एक युवक को मौके पर पकड़ा गया तथा उसकी निशानदेही पर अन्य तीन लोगों को कुल 30 चोरी के गैस सिलेण्डर (19 गोदाम से व 11 अभियुक्त सुधीर सिंह के घर से) तथा एक टाटा मैजिक गाड़ी (सं० UP65MT3612) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 664/2026, धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि
29 अक्टूबर को रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मानसनगर स्थित इण्डेन गैस गोदाम के पास खड़खड़ाहट की आवाज सुनकर पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ रोहित खरवार गोदाम में सेंध मारकर गैस सिलेण्डर चोरी कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने छोटे भाई मोहित खरवार और साथी रतन गौड के साथ मिलकर चोरी कर रहा था, तथा 11 सिलेण्डर मैजिक गाड़ी पर लादकर पटनवा निवासी सुधीर सिंह के यहाँ बेचने ले गए हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधीर सिंह के घर से टाटा मैजिक गाड़ी (UP65MT3612) सहित अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया तथा कुल 30 गैस सिलेण्डर बरामद किए।पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम और पते बताए जिसमें रोहित खरवार पुत्र राजेन्द्र खरवार, निवासी- ग्राम गांधीनगर सैदूपुर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 23 वर्ष,मोहित खरवार पुत्र राजेन्द्र खरवार, निवासी- ग्राम गांधीनगर सैदूपुर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 19 वर्ष,रतन गौड पुत्र दूधनाथ, निवासी- लठिया शिकारगंज, थाना चकिया, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष तथासुधीर सिंह पुत्र द्वारिका सिंह, निवासी- ग्राम पटनवा, मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 46 वर्ष है।
गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्र.नि. गगनराज सिंह - प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली,नि. बृजेन्द्र कुमार सिंह - थाना अलीनगर,उ.नि. अनिल कुमार यादव - चौकी प्रभारी आलूमील,उ.नि. धुरंधर प्रसाद - थाना अलीनगर,उ.नि. योगेन्द्रनाथ यादव - थाना अलीनगर,हे.का. प्रद्युमन द्विवेदी - थाना अलीनगर,हे.का. रामराज - थाना अलीनगर,का. प्रवेश सिंह - थाना अलीनगर,का. अनुपम जायसवाल - थाना अलीनगर,का. शैलेन्द्र सिंह - थाना अलीनगर,का. सूरज कुमार यादव - थाना अलीनगर,का. शैलेन्द्र कुमार यादव - थाना अलीनगर,का. सूरज सरोज - थाना अलीनगर,का. वजाहत अली सिद्दीकी - थाना अलीनगर,का. अखिलेश सिंह - थाना अलीनगर,का. अमित कुमार यादव - थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment