सघन चेकिंग अभियान के तहत जिले में उर्वरक दुकानों पर 33 केंद्रों की जांच, 12 लिए गए नमूने - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 22, 2026

सघन चेकिंग अभियान के तहत जिले में उर्वरक दुकानों पर 33 केंद्रों की जांच, 12 लिए गए नमूने

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। शासन के निर्देश पर किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने और पीओएस मशीन में स्टॉक सत्यापन के लिए जनपदव्यापी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीमों का गठन किया गया। जिले की साधन सहकारी समितियों, पीसीएफ विक्रय केंद्रों, इफको सेवा केंद्र, आईएफएफडीसी, औद्यानिक समिति और निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केंद्रों व गोदामों पर छापेमारी की गई। टीम-1 में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह व जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार को तहसील सदर, टीम-2 में कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आर.पी. सिंह को तहसील पिंडरा और टीम-3 में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को तहसील राजातालाब आवंटित किया गया। जांच के दौरान 33 बिक्री केंद्रों की जांच कर 12 नमूने लिए गए। दुकान बंद मिलने पर मेसर्स एसबीएस इंटरप्राइजेज-बभनपुर व साधन सहकारी समिति-कमौली और अभिलेख अपूर्ण मिलने पर मेसर्स किसान बीज भंडार-रमईपुर व मेसर्स भग्गल एंड संस खाद भंडार-रमईपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को रेट बोर्ड लगाने और किसानों को खतौनी के अनुसार पीओएस मशीन से निर्धारित दर पर उर्वरक देने का निर्देश दिया। अधिक दर पर बिक्री या अवैध रूप से पीओएस से उर्वरक खारिज करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित सभी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। शिकायत के लिए विकास भवन के चौथे तल कमरा नंबर 402 में बने कंट्रोल रूम के नंबर 7007259547 व 9369560120 पर संपर्क किया जा सकता है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad