सृजन पब्लिक स्कूल में खेल उत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2026

सृजन पब्लिक स्कूल में खेल उत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। दीपापुर स्थित सृजन पब्लिक स्कूल के मेजर ध्यानचंद खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय स्व. गौरी शंकर यादव मेमोरियल वार्षिक खेल उत्सव 2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। 27 और 28 नवंबर को चले आयोजन में खेल के साथ सामाजिक सरोकार की भी झलक मिली, जहां बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी मैदान में उतरकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि आराजीलाइन ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पटेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रत्यूष तिवारी और डॉ. राममनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. रणधीर सिंह उपस्थित थे। राज्यसभा सांसद के सुपुत्र डॉ. उज्ज्वल द्विवेदी और जिला पंचायत सदस्य पप्पू पटेल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।अतिथियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद अत्यंत आवश्यक है।

उत्सव का मुख्य आकर्षण अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। आर्क सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों को मुफ्त परामर्श और उपचार मिला। चेयरमैन अजय यादव और निदेशक आयुष्मान यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad