निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज एवं फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 1, 2026

निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज एवं फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद। निगतपुर एवं लक्षापुर में रेलवे के 17सी एवं 18सी पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज तथा 19सी पर स्वीकृत रैंप सहित फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि डॉ. एसपी पटेल ने किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके। उन्होंने गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, जोन अध्यक्ष रामप्रकाश पटेल, जिला सचिव आशीष सिंह, उम्मेदा देवी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अश्विनी सिंह टिंकू, सुशील सिंह, मीडिया प्रभारी मुन्ना खान, रेजिडेंट इंजीनियर रामजनम सोनकर, साइट इंजीनियर आदर्श शुक्ला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad