शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता व रीढ़ होता है-विधायक डॉक्टर सुनील पटेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 5, 2026

शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता व रीढ़ होता है-विधायक डॉक्टर सुनील पटेल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता बल्कि जीवन जीने की कला, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध भी कराता है। विधायक डॉ सुनील पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर शिक्षक आज भी ग्रामीण अंचलों तक शिक्षा की ज्योति पहुंचा रहे हैं। सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad