‘ईमानदार युवा, समृद्ध भारत’ विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2026

‘ईमानदार युवा, समृद्ध भारत’ विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब में ‘ईमानदार युवा, समृद्ध भारत’ विषयक विचार गोष्ठी हुई। शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और कुशल प्रशासन के प्रतीक थे। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को मजबूत आधार दिया। अध्यक्षता कर रही प्राचार्या प्रो. सुमनलता देवी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं में ईमानदारी, नैतिकता और सामाजिक दायित्व जरूरी है। युवा ही वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मुख्य अतिथि प्रबंधक तोयज सिंह ने कहा कि ईमानदारी चरित्र की सबसे बड़ी पूँजी है। राष्ट्र की समृद्धि आर्थिक विकास के साथ नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा से तय होती है। युवाओं को सत्यनिष्ठा, परिश्रम और अनुशासन अपनाकर समाज व राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाना चाहिए। गोष्ठी में भ्रष्टाचार और नैतिक मूल्यों में गिरावट जैसी चुनौतियों पर चर्चा हुई। अंत में राष्ट्रीय एकता और ईमानदारी अपनाकर समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad