रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। थाना क्षेत्र के राजातालाब सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से भारी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अब्बास अली के आढ़त में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में बगल की राजू केसरी, गिरजा शंकर, इमाम हुसैन और शिबू की आढ़त भी आ गई। बताया गया कि आग से आलू, प्याज और कैरेट जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने बिजली कटवाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय आढ़तियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

No comments:
Post a Comment