राज्य मंत्री ने शिविर में स्टालों का किया अवलोकन, कराया गोद भराई एवं अन्नप्राशन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 1, 2026

राज्य मंत्री ने शिविर में स्टालों का किया अवलोकन, कराया गोद भराई एवं अन्नप्राशन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने जनसेवा के संकल्प को साकार करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनसेवा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजीव सिंह, बाबू विश्वकर्मा, राजू वर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad